अमेरिका में इबोला से संक्रमित पहले व्यक्ति की पहचान हुई है। यह जानकारी अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को दी। रोगी को टेक्सास में इबोला वायरस के परीक्षण में संक्रमित पाया गया। अमेरिकी रोग नियंत्रयण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) के निदेशक टॉम फ्रीडेन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि रोगी एक व्यस्क है जो अपने परिवार से मिलने के लिए इसी महीने लाइबेरिया से टेक्सास आया था।
पश्चिमी अफ्रीका से रवाना होते समय रोगी में इबोला के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन 20 सितंबर को अमेरिका पहुंचने के लगभग चार दिन बाद उसमें इबोला के लक्षण दिखाई देने लगे।उन्होंने बताया कि रोगी को टेक्सास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और रविवार को अलग वार्ड में रखा गया। एक सीडीसी प्रयोगशाला ने मंगलवार को व्यक्ति के इबोला संक्रमित होने की पुष्टि की।
फ्रीडेन ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि हम इबोला के इस मामले को नियंत्रित कर लेंगे, इसलिए यह देश में व्यापक रूप से नहीं फैलेगा।’उन्होंने कहा कि व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों और उसके परिवार के सदस्यों को आने वाले सप्ताहों में इबोला का संक्रमण होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन, इसमें कोई संदेह नहीं है, कि हम उसे वहीं रोक लेंगे।’
फ्रीडेन ने बताया कि अमेरिका उस रोगी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान करेगा। अमेरिकी अस्पताल पूर्व में इबोला संक्रमित पांच लोगों का उपचार कर चुके हैं, लेकिन वे सभी पश्चिम अफ्रीका में वायरस से संक्रमित हुए थे और उपचार के लिए उन्हें अपने देश वापस लाया गया था।
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
- इबोला वायरस: कारण, लक्षण, निर्धारण और निवारण
- इबोला रोग के लक्षण क्या है?
- इबोला: प्रयोगात्मक दवा जेडमैप के बारे में विशेष जानकारी
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।





अभिनेत्री चार्लोट क्लेयर का कहना है कि वह आनेवाली त्रिभाषी फिल्म ‘जय हिंद 2′ के अपने सह अभिनेता अर्जुन सरजा से फिटनेस के कुछ टिप्स लेना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उम्र बढ़ने के बाद भी वह पर्दे पर फिट दिखें।चार्लोट ने आईएएनएस को बताया, ‘मैं अर्जुन की फिटनेस से हैरान हूं। मैं वाकई में उनसे नुस्खे लेना चाहती हूं कि वह पर्दे पर युवा दिखने के लिए क्या करते हैं। वह मुझे पर्दे पर हमेशा जवां दिखने में मदद करेंगे।’
अपनी पत्नी सुजेन के साथ दूसरी बार पिता बनने जा रहे हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर बेटी के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रॉबर्ट को यकीन है कि उनकी बेटी के जन्म का अनुभव बहुत अच्छा होगा। वेबसाइट ‘एसहॉलीवुड डॉट कॉम’ के मुताबिक, रॉबर्ट ने कहा, ‘मुझे यह सोचकर हैरानी व रोमांच होता है कि छोटी डाउनी कैसी होगी।’
अभिनेता रणबीर कपूर को बुधवार सुबह एक छोटी सी सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने गले की टोंसिल का ऑपरेशन कराया है। रणबीर (32) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अभिनेता रणबीर कपूर को बुधवार सुबह एक छोटी सी सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने गले की टोंसिल का ऑपरेशन कराया है। रणबीर (32) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अगर आप देर तक ड्राइविंग करने से थक गए हैं, तो नींद या थकान से बचने के लिए म्यूजिक सिस्टम का वोल्यूम बढ़ाने के बजाय एक कप चाय या कॉफी आजमाएं। एक नए शोध के मुताबिक, कैफीनयुक्त पेय पदार्थ पीना या संगीत सुनना ड्राइवरों द्वारा थकान दूर करने के लिए आजमाए जाने वाले दो लोकप्रिय तरीके हैं।
अगर आप देर तक ड्राइविंग करने से थक गए हैं, तो नींद या थकान से बचने के लिए म्यूजिक सिस्टम का वोल्यूम बढ़ाने के बजाय एक कप चाय या कॉफी आजमाएं। एक नए शोध के मुताबिक, कैफीनयुक्त पेय पदार्थ पीना या संगीत सुनना ड्राइवरों द्वारा थकान दूर करने के लिए आजमाए जाने वाले दो लोकप्रिय तरीके हैं।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव बान की-मून ने सिएरा लियोन के विदेश मंत्री सामुरा कामरा के साथ देश में इबोला महामारी के प्रकोप पर चर्चा की है। बान के प्रवक्ता ने बताया, ‘उन्होंने सिएरा लियोन में इबोला महामारी के प्रभावों और देश में इबोला महामारी से निपटने के यूएन के उपायों पर चर्चा की।’
स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं, तो हर रोज एक सेब खाना शुरू करें। सेब में पाए जाने वाले विशेष तत्व मोटापे से संबंधित बीमारियों को दूर रखने में मददगार हो सकते हैं। वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिट के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ग्रैनी स्मिथ प्रजाति के सेब में गैर पाचक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।शोधकर्ता ग्युलिना नोरात्तो ने कहा, ‘हमने पाया कि ग्रैनी स्मिथ सेब में पाए जाने वाले गैर पाचक तत्वों ने वास्तव में मोटे चूहों के मल जीवाणुओं के अनुपात को परिवर्तित कर दुबले चूहों के समान कर दिया।’
ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ के प्रचार में व्यस्त हैं। वह कहते हैं कि फिल्म में सबसे बड़ी चुनौती अपने मस्तिष्क से खून के थक्कों को बाहर निकालना थी। ऋतिक को पिछले साल ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के दौरान ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जो बाद में उनके दिमाग में खून के थक्के जमने के रूप में सामने आई थी, जिसके लिए सर्जरी कराने की जरूरत पड़ी।पढ़े:
ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ के प्रचार में व्यस्त हैं। वह कहते हैं कि फिल्म में सबसे बड़ी चुनौती अपने मस्तिष्क से खून के थक्कों को बाहर निकालना थी। ऋतिक को पिछले साल ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के दौरान ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जो बाद में उनके दिमाग में खून के थक्के जमने के रूप में सामने आई थी, जिसके लिए सर्जरी कराने की जरूरत पड़ी।पढ़े:
जाने माने संगीतकार फिल कोलिंस का कहना है कि आग्नाशयकोप (पैनक्रिअटाइटिस) का इलाज कराने के बाद उन्हें शराब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। फिल (63) ने बताया कि 2010 में संगीत जगत से दूर जाने के बाद उन्होंने ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी थी। वेबसाइट ‘कॉन्टेक्टक्म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनकी समस्याएं तब शुरू हुईं जब उनकी पूर्व पत्नी दूसरी शादी करके उनके दो बच्चों के साथ स्विटजरलैंड से फ्लोरिडा चली गईं।
गायिका रिहाना ने एक सप्ताह में अपने लुक पर 30,000 पाउंड खर्च किए। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘लुक’ पत्रिका के मुताबिक, 26 वर्षीया रिहाना के पास त्वचा की मालिश करने वाले, बरौनी तकनीशियन और त्वचा विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञों का एक दल है, जो महज एक फोन पर उनके पास पहुंच जाता है।
सऊदी अरब में इस वर्ष हज यात्रा के दौरान बीमारी या बुढ़ापे की बीमारियों के कारण 33 भारतीयों की मौत हो गई है। मीडिया रपट में शनिवार को यह जानकारी सामने आई है। अरब न्यूज ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इनमें से अधिकांश मृतकों को मक्का में दफन कर दिया गया है। भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था 27 अगस्त को सऊदी अरब पहुंचा था।




