Wednesday, September 24, 2014

अभिनेता शशि कपूर को जल्द ही अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

shashi-kapoor-newsहिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रह चुके अभिनेता शशि कपूर की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने आईएएनएस को 76 वर्षीय शशि कपूर की तबियत के बारे में बताते हुए कहा, ‘उनकी हालत स्थिर है और एक-दो दिनों में उन्हें छुट्टी मिल सकती है।’


कपूर को 21 सितंबर को सीने में संक्रमण के कारण यहां कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनके बेटे कुणाल कपूर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘उनकी हालत सुधर रही है और अभी उनकी हालत स्थिर है।’



दीवार, सत्यम शिवम सुंदरम और कभी-कभी जैसी हिंदी फिल्मों के लिए याद किए जाने वाले शशि कपूर 1990 में फिल्मों और सिनेमा जगत की चकाचौंध से दूर हो गए थे।पढ़े: मशहुर अभिनेता शशी कपूर की हालत में सुधार


स्रोत: IANS Hindi


चित्र स्रोत: bollywoodlife.com


 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

0 comments:

Post a Comment